थाना भुड़कुड़ा अन्तर्गत 3 जून को घटित हत्या की घटना के आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गाजीपुर- थाना भुड़कुड़ा व स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 23 जून को घटित हत्या की घटना के आरोपियों द्वारा प्रयुक्त मोटरसाईकिल व मय आलाकत्ल के साथ रविवार को चौजा पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा तारावती यादव मय हमराह व स्वाट/सर्विलांस टीम की द्वारा थाना भुड़कुड़ा अन्तर्गत ग्राम रामबन में दिनांक 23 जून की रात्रि में मृतक गोविन्द चौहान की गोली मारकर हुयी हत्या कर दी गयी थी ।
जिसके सम्बन्ध में मृतक के पुत्र अरविन्द चौहान द्वारा 2 व्यक्तियो के खिलाफ नामजद थाना भुड़कुड़ा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें वादी के बयान के आधार पर नामजद हवलदार चौहान पुत्र देवप्रसाद चौहान निवासी रामबन थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है ।
वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक गोविन्द चौहान उपरोक्त का छोटेलाल चौहान पुत्र रामअधार चौहान निवासी ग्राम जखनियाँ गोविन्द थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर के साथ मकान/जमीन का विवाद चल रहा था।
जिसको लेकर छोटे लाल उपरोक्त ने अपने दो अन्य साथी मनोज यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव निवासी ग्राम अलीपुर मदरा मंझरिया, बबलू उर्फ राजेश राम पुत्र स्व0 पंचम राम निवासी ग्राम पदुमपुर मैगरराय (लहुराघर) थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर जो आपराधिक प्रवृत्ति के है जिन पर पूर्व में भी आपराधिक मुकदमें पंजीकृत है। के साथ मिलकर मृतक उपरोक्त की गोली मारकर हत्या कर दी ।

