Homeघटना-दुर्घटनाकरंट लगने से युवक झुलसा हालत गंभीर जिला अस्पताल रिफर

करंट लगने से युवक झुलसा हालत गंभीर जिला अस्पताल रिफर

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार में शुक्रवार कि सुबह करीब 11.30 बजे विद्युत करंट लगने से एक युवक झुलस गया। जिसको आनन फानन में जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सा उपरांत हालत गंभीर होने के कारण गाजीपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार स्टेशन बाजार में किराये का मकान लेकर फेरी का काम करने वाला युवक शिवम (25) (मूल निवासी भागलपुर बिहार) अपने घर में टेबल फैन लगा रहा था। इसी बीच अचानक पूरे पंखे मे विद्युत प्रवाह होने के कारण उसे बिजली का जोर का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। आस पास के लोगो ने उसे जमीन पर पड़ा देख शोर मचाया और उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ रमेश रत्नाकर ने युवक कि हालत गंभीर देखते हुए उसे गाजीपुर रेफर कर दिया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments