Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउप जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय को लिया गोद और किया निरीक्षण

उप जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय को लिया गोद और किया निरीक्षण

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय खण्ड शिक्षा क्षेत्र के ग्राम दरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय को उप जिलाधिकारी डा0 हर्षिता तिवारी द्वारा शुक्रवार को गोद लेने का विचार किया। इससे पूर्व उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया तथा यहां की शिक्षा व व्यवस्था को सुदृढ करने के विद्यालय कर्मचारियों को निर्देश दिया।

वही
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाई जा रही पुस्तकों को भी देखा और बच्चों से पुस्तक संबंधित सवाल-जवाब कर उनके प्रतिभा को परखने के साथ ही शिक्षाप्रद बाते भी पूछी ।
एसडीएम ने बताया कि मेरे द्वारा गोद लिये गये इस विद्यालय का कायाकल्प योजना के तहत यथाशीघ्र होगा।

प्रत्येक सप्ताह में एक दिन विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही बच्चों अच्छी व्यवस्था भी दी जाएगी व इस विद्यालय को पूरे तहसील में मॉडल विद्यालय बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा, जिससे अगल-बगल के साथ-साथ पूरे तहसील के विद्यालय अच्छी सीख लेंगे। उक्त मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, शिक्षक परविन्द कुमार, संजय कुमार सिंह और विद्यालय कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !