Monday, August 31, 2026
Homeराजनीतीरजनीकांत यादव बने समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

रजनीकांत यादव बने समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

जमानियां। रजनीकांत यादव को समाजवादी पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष की लहर देखने को मिली। बता दे की लोकप्रिय बिरहा गायक युवा नेता रजनीकांत यादव जमानिया हरपुर भगवान परशुराम के बहुचर्चित मंदिर के निकट क्षेत्र के निवासी है।

समाजवादी पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के छोटे बड़े कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। और कहा की लोकगीत व बिरहा गायक रजनीकांत यादव समाजवादी पार्टी के झंडे को और बुलंद करने व अपने गीतों के माध्यम से पार्टी के प्रचार प्रसार को क्षेत्र में पहुंचाने का कोई कसर नहीं छोड़ते है। ऐसे युवा बिरहा गायक की बहुत जरूरत रही है। इस दौरान अनिल यादव विधानसभा अध्यक्ष, काशी नाथ यादव, शशि कांत भारती, सद्दाम खान, उपेंद्र यादव, देवानंद यादव, कमलेश भारती, अंबरीश यादव,कृष्णा नन्द यादव अमरजीत यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी का मुंह मीठा कराया। और कहा की लोकगीत व बिरहा गायक रजनीकांत यादव को समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी और मजबूती मिलेगी ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !