Monday, August 31, 2026
Homeधार्मिकनन्दगंज में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर परिसर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।

नन्दगंज में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर परिसर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।

नन्दगंज में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर परिसर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।

नंदगंज – क्षेत्र के पचारा शाहबुद्दीनपुर में शनिवार को निर्माणाधीन हनुमान मंदिर में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो भक्तों नें प्रसाद किया।

फ़ोटो- नन्दगंज के ग्राम पचारा शाहबुद्दीनपुर भंडारा में साधु संतो का आशीर्वाद लेते यादव सभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव।

इस अवसर पर भंडारे में पहुंचे दर्जनों साधु संतों ने अखिल भारतवर्षीय यादव सभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुजीत यादव को आशीर्वाद तथा बधाई देते हुए कहा कि अपने समाज की सेवा करना सौभाग्य की बात है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सुजीत यादव ने कहा कि द्वापरयुग में में भगवान श्रीकृष्ण ने भी संतों का सदैव सम्मान तथा आदर सत्कार किया था और दोस्ती के प्रतीक मित्र सुदामा के चरण धोये थे। यदुवंशी समाज हमेशा सर्व समाज को सम्मान देता रहा है। भंडारे का आयोजन समिति के संयोजक हरिचरण कुशवाहा ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन एवं आभार प्रगट किया।

इस अवसर पर अनिल यादव, पारस कुशवाहा, बालमुकुंद प्रजापति, शेषनाथ विश्वकर्मा, कुबेर कुशवाहा, बालिस्टर यादव, विश्वास यादव, पंकज द्विवेदी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !