नन्दगंज में नेशनल डॉक्टर्स डे पर पत्रकार परिषद द्वारा चिकित्सकों को सम्मानित को किया गया सम्मानित।
नंदगंज- नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर शनिवार को नंदगंज पत्रकार परिषद द्वारा स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

चिकित्सकों के प्रति आभार जताते हुए परिषद के अध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अपने सुख-आराम का परित्याग कर दूसरों की सेवा हेतु सदैव तत्पर चिकित्सकों के विषय में यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि हमें स्वस्थ्य रखने में धरती के भगवान की बड़ी भूमिका होती है।
कोरोना काल में अपने जीवन की परवाह किये बगैर इन्होंने जिस तरह कर्तव्य निभाया है, वह किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. शालिनी भास्कर सहित स्वास्थ्य कर्मियों को माला पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नंदगंज पत्रकार परिषद के महामंत्री रविंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, आय -व्यय निरीक्षक प्रमोद कश्यप, नंदलाल गिरी व धर्मेंद्र सिंह तथा मो० शाहिद आदि पत्रकार मौजूद रहे।

