Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनामलसा गाँव में एलटी विद्युत तार टूटकर गिरा, विद्युत की जद में...

मलसा गाँव में एलटी विद्युत तार टूटकर गिरा, विद्युत की जद में आने से महिला की मौत।

मलसा गाँव में एलटी विद्युत तार टूटकर गिरा महिला की मौके पर मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंजा।

गाज़ीपुर– स्थानीय सुहवल थाना क्षेत्र अन्तर्गत मलसा गाँव में शनिवार की सुबह एलटी विद्युत तार अचानक टूटकर गिर गया।जिसके कारण अपने दरवाजे पर खडी महिला मुन्नी देवी उम्र करीब 50 वर्ष करंट की जद में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

फ़ोटो – मलसा में विद्युत तार टूटकर गिरने से हुई महिला की मौत के बाद घटना स्थल पर पहुँची पुलिस व एकत्र ग्रामीण।

घटना के चलते परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड इकठ्ठा हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया।वहीं ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दे उनसे हादसे में मृत महिला के परिजनों को अविलंब जरूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

साथ ही जर्जर हो चुके तारों को भी बदलवाने की मांग की है ,ताकि भविष्य में उस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।मृत महिला के पति राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी पत्नी मुन्नी देवी अपने मकान के में लगे लोहे के गेट के पास खडी होकर कुछ लोगों से बात कर रही थी कि इतने में ही बगल से गुजरा एलटी लाइन के तार में तेज स्पार्क होने लगा।

महिलाएं कुछ समझ पाती इसके पहले ही तार टूटकर उसके लोहे के गेट पर आ गिरा,गेट पकडकर खडी उसकी पत्नी करंट के जद में आकर झुलस गई ।पति ने बताया कि आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहाँ चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के पति व ग्रामीणों ने बताया कि यह तो संयोग रहा कि अन्य महिलाएँ व बच्चे बाल बाल बच गये।

अन्यथा हादसा कितना बडा होता इसकी कल्पना नहीं किया जा सकता था।पति ने बताया कि वह किसी तरह वाहन चला परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है,उसके दो पुत्र है जो घर रहते है। लोगों ने कहा कि महकमा जर्जर तार व पोल को बदल दे तो इस तरह के हादसे पर अंकुश लगा पाने में मदद मिल सकती है।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !