जमानिया/दिनांक 21.06.2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर हेतिमपुर, जामानिया में स्थित एस एस देव पब्लिक स्कूल में वसुधैव कुटुम्बक के लिए योग के संकल्प के साथ योग शिविर का आयोजन किया गया ।

यह शिविर विद्यालय प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। व
इस शिविर में स्कूल प्रबंधक श्री सुभाष चन्द्र कुशवाहा एवम् प्रधानाचार्या श्रीमती सुनिता कुशवाहा के साथ सभी अध्यापकगण एवम् छात्रों ने भाग लिया एवम् योग को अपनाकर स्वयं एवम् संपूर्ण विश्व को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्धता की सपथ ली

वही स्कूल प्रबंधक एवम् प्रधानाचार्या ने योग दिवस पर कहा कि योग को अपने जीवन मे अपना कर हम अपने सम्पूर्ण व्यक्तित्व में परिवर्तन ला सकते हैं। इस बार का योग थीम वसुधैव कुटुंबकम रहा जिसमें भारत G20 का प्रतिनिधित्व पूरे विश्व में कर रहा है ।यही अवसर है कि हम सभी मिलकर योग के द्वारा हर घर योग का प्रचार प्रसार कर पूरे विश्व के कोने कोने में भारतीय संस्कृति जीवन शैली का प्रचार प्रसार कर भारत को पुनः विश्व गुरु बना सकते हैं। योग पूरे विश्व को एक परिवार मानता है तथा सभी को जोड़ने का कार्य करता है वह चाहे प्रकृति व पुरुष हो चाहे शरीर आत्मा व मन का संबंध सभी को एक आकार करना ही योग् का मूल उद्देश्य है। व विद्यालय प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा द्वारा योग दिवस की बधाई देते हुए संपूर्ण जगत के स्वस्थ होने की कामना की ।

