Thursday, September 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउप जिलाधिकारी के आश्वासन पर न्यायिक कार्य बहिष्कार हुआ स्थगित

उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर न्यायिक कार्य बहिष्कार हुआ स्थगित

जमानिया। तहसील सभागार में चल रहे न्यायिक कार्य के बहिष्कार को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी‚ डॉक्टर हर्षिता तिवारी व तहसीलदार रामजी के साथ अधिवक्ताओं कि बैठक संपन्न हुई। जिसमें कुछ दिनो से चल रहे न्यायिक कार्य के बहिष्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने बताया कि बैठक में उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी एवं तहसीलदार रामजी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि अधिवक्ताओं के मांग पर विचार कर पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। प्राइवेट कर्मचारियों को विभिन्न पटलों से हटा दिया गया है।

 

इस अवसर पर सचिव अशोक कुमार सिंह‚ प्रेम शंकर तिवारी‚ पंकज तिवारी‚ अशोक गुप्ता‚ फैसल होदा‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ काजी शकील‚ मोहम्मद इमरान‚ बरजंगी यादव‚ उदय नारायण सिंह‚ मेराज हसन‚ कमलकान्त राय‚ अरविंद राय‚  रामजी राम, चन्द्रशेखर पाण्डेय, घनश्याम सिंह, मुनेश सिंह ,जय प्रकाश, नरेन्द्र राय आदि अधिवक्ता उपस्थिति रहे। अने किया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !