Thursday, September 3, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, कुछ ही दूरी पर मिला...

ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, कुछ ही दूरी पर मिला क्षत-विक्षत शव

जमानियां। रेलवे स्टेशन फाटक से 200 मीटर पूर्व दिशा की ओर गडही गांव के समीप रविवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा जमानिया रेलवे स्टेशन चौकी पर दी गई।वही पुलिस द्वारा सक्रियता से घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कर जमानिया कोतवाली लाया गया।

बताया जा रहा है की मृतक युवक की जेब से पहचान पत्र मिला है जिसपर मृतक का नाम विकास कुमार राम पुत्र कुशहर राम जन्म तिथि 15.7.2001 है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि सुबह गांव के लोग शौच के लिए पास के सिवान जा रहे थे। उसी बीच 23 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रेक के पास पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शव की पहचान के लिए भीड़ जुट गई। लेकिन शव का सिर और आगे का चेहरा बुरी तरह से फट चुका था। पहचान करने में काफी परेशानी हो रही थी। वही पुलिस चौकी के सिपाहियों ने मृतक की जेब की छानबीन कि तो उसके जेब से कुछ पैसा और और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसके आधार पर युवक की शिनाख्त थाना करंडा क्षेत्र के बिशुनपुरा धरम्मरपुर निवासी विकास राम 23 पुत्र कुशहर राम के रूप में की गई । करंडा थाने के अंतर्गत चौकी बड़सरा से संपर्क स्थापित कर मृतक के परिवार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई शव को देखकर परिवार जन रोने बिलखने लगे । बिशनपुरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विंध्याचल यादव उर्फ पप्पू ने बताया कि युवक थोड़ा मंदबुद्धि का था युवक का इलाज चल रहा था। बीते 4 मई को इसका विवाह सुहावल निवासी गौरी शंकर राम की पुत्री विधि के साथ हुई थी। यह दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था बहन की शादी हो चुकी है और बताया कि युवक शाम को 6:00 बजे घर से निकला था घरवाले इसकी खोज बीन कर रहे थे सुबह अचानक 8:00 बजे परिवार को इस घटना की सूचना प्राप्त हुई। इस एवज में चौकी इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शव पहचान होने के बाद अंत परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !