Friday, September 4, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनशा मुक्ति दिवस को लेकर खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में गोष्टी...

नशा मुक्ति दिवस को लेकर खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में गोष्टी का हुआ आयोजन

जमानियां। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सोमवार को नशा मुक्ति दिवस को लेकर एक गोष्टी का आयोजन खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं सहित पुरुष भी काफी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया गया बताया गया की।

नशा मुक्ति केंद्र के नीचे छोटे बच्चों का स्कूल संचालित किया जा रहा है। इसके लिए मनोचिकित्सक तथा डॉक्टरों द्वारा, नशे से छुटकारा दिलाने के लिए तत्पर दिख रहे है। समाज कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की आखिर नशा मुक्ति के सभी को जागरूक बनाना अति आवश्यक है । उन्होंने बताया की शराब के सेवन से लीवर में सूजन, अल्सर, पीलिया, नपुंसकता, जिगर से संबंधित बीमारिया शरीर में उत्पन्न होती हैं। तथा रोगों से लड़ने किप्रतिरोध क्षमता क्षीण होती जाती है। इसके साथ ही व्यक्ति की जीवन प्रत्याशा कम हो जाती है। खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानसिकता दुर्बलता क्रोध उत्तेजना संदेह स्मृतिनाश व विभिन्न प्रकार के मानसिक विकृतियां मदिरापान की देन है। इस लिए हम सबको शपथ लेना होगा की नशा मुक्ति समाज की स्थापना हेतु अपनी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

उन्होंने कहा की सभी का दायित्व बनता है। की संपूर्ण मानव जाति को नशा युक्त पदार्थो से बचाने हेतु अपनी अपनी भूमिका को अग्रसर रखना चाहिए। श्रीवास्तव ने बताया कि स्वयं भी नशीले पदार्थो का परित्याग कर जन जन में इसके दुष्प परिणामों और भांतियों की जानकारियों को सुचारू रूप से पहुंचाए। एव पूर्ण नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु जनजागृति चेतना विकसित करिए। और स्वथ्य व समृद्ध राष्ट्र का सपना साकार करने के लिए दृढ़ निश्चय कर लीजिए । संदीप कुमार श्रीवास्तव बताया कि नशा मुक्ति के लिए उसे देखकर यही लगता है कि केवल यातनाएं देकर ही उनका नशा छुड़ाया जा रहा था। नशा छुड़ाने के लिए परिवार के हर एक सदस्य को तैयार रहना चाहिए। उक्त अवसर पर अरुण कुमार पांडेय सहायक विकास अधिकारी,अखलाक अहमद,कमला प्रसाद, संजय यादव, दिलीप कुमार आदि विभागीय कर्मी शामिल रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !