Sunday, July 5, 2026
Homeखेल-कूदनई दिल्ली में फिट इंडिया यूथ गेम्स के 100 मीटर दौड में अंशु...

नई दिल्ली में फिट इंडिया यूथ गेम्स के 100 मीटर दौड में अंशु कुमारी ने स्वर्ण पदक के लिए लगायी दौड़।

नई दिल्ली में फिट इंडिया यूथ गेम्स के 100 मीटर दौड में अंशु कुमारी ने स्वर्ण पदक के लिए लगायी दौड़।

ज़मानिया- स्थानीय क्षेत्र के गरूआ मकसूदपुर निवासी अंशु कुमारी ने नई दिल्ली में फिट इंडिया यूथ गेम्स फेडरेशन के द्वारा आयोजित नेशनल गोल्डेन कप के 100 मीटर दौड में अपनी मेघा का परचम लहराते हुए स्वर्ण पदक जीत गाँव,विद्यालय जिले सहित परिवार का नाम रौशन किया है।छात्रा की इस उपलब्धि पर मलसा स्थित शिवपूजन इंटरकालेज में कक्षा ग्यारह की छात्रा है विद्यालय परिवार सहित खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला इस सफलता का जमकर जश्न मनाया। सर्वण पदक विजेता खिलाड़ी के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डाक्टर अरविन्द ने प्रशस्ति-पत्र दे व माला पहनाकर स्वागत किया।

खुद से सफलता पर बातचीत में अंशु कुमारी ने बताया कि उसकी इच्छा शुरू से एथलीट बनने की थी,एवं स्वर्ण पदक जीतने की लालसा थी,बताया वह भविष्य में भी अपने खेल में और पैनापन लाएगी।कहा कि उसकी इच्छा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड जीतना है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने कोच के उचित मार्ग निर्देशन,माता पिता एवं गरूजनों का आशिर्वाद के साथ ही दोस्तों के सहयोग को दिया।

साथ ही कहा कि उसकी सफलता का मुख्य राज पढाई के दौरान नियमित समय निकाल कर अभ्यास भी रहा है। प्रधानाचार्य डाक्टर अरविन्द ने बताया कि गरूआ मकसूदपुर निवासी अरुण यादव की यह होनहार पुत्री ने इसी वर्ष हाईस्कूल अच्छे अंको से उत्तीर्ण किया है।बताया कि उसके पिता एक साधारण किसान है। उन्होंने कहा कि इस होनहार छात्रा ने स्वर्ण पदक जीत विद्यालय परिवार सहित जिले का नाम रौशन किया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !