ज़मानिया नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी द्वारा शराब की दुकानों का किया गया निरीक्षण।
जमानिया /गाजीपुर – स्थानीय नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ,व अन्य पुलिस बल व आबकारी इंस्पेक्टर द्वारा बुधवार को क्षेत्र की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान दुकान पर लाइसेंस नहीं उपलब्ध होने पर लगभग सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया। बता दें कि नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय क्षेत्रों शराब की दुकानों का निरीक्षण एवं छापेमारी की गई ।
जिसमे सब कुछ सही पाया गया लेकिन दुकान पर लाइसेंस उपलब्ध नहीं था, जिस कारण से दुकानों को बंद करा दिया गया। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लाइसेंस दुकान पर उपलब्ध रहना चाहिए, अन्यथा दुकान नहीं खुलेगी। और दुकानों के बाहर भीड़ को इकट्ठा ना होने दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

