ज़मानिया नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी सख़्त आदेश,आदर्श अचार संहिता के नियमों का पालन ना करने पर होंगी सख़्त कार्यवाही।
जमानियां / गाजीपुर – आगामी माह में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन प्रत्याशियों संग गुरुवार की शाम थाना परिसर में बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी आर्य अखौरी द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर अचार संहिता नियम के बारे में बताया गया।

वही नगर पालिका के 11अध्यक्ष प्रत्याशियों व 25 वार्ड के 120 सभासदों संग बैठक कर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव करने की अपील की। साथ ही चेताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बैठक के बाद डीएम व एसपी ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवानों संग नगर में भ्रमण किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि पांच दिन शेष प्रचार प्रसार के लिए है। प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए प्रचार प्रसार करे। प्रत्याशी के लिए आयोग द्वारा व्यय की धनराशि तय किया गया है उसके अंतर्गत ही खर्च करे।
सीमा से बाहर जाने पर हिसाब देना होगा।चुनाव में धन बल का उपयोग करना दंडनीय अपराध है । प्रलोभन देना व लेने वालों पर भी कारवाई होगी।उड़न दस्ता टीम नगर में मजिस्ट्रेट के साथ भ्रमणशील है।एक जागरूक नागरिक ही एक अच्छी सरकार बना सकता है।नैतिक मूल्यों पर मतदान करे न कि धन बल के आधार पर।जमानियाँ एक ऐतिहासिक नगर पालिका है।
यह नगर पालिका कभी नगर निगम बन सकता है। वोटर लिस्ट में जिन मतदाताओं का नाम है वही है मतदान अच्छी सरकार के लिए करे। फर्जी मतदान पर प्रशासन की नजर रहेगी। फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े जाने पर कड़ी कारवाई होगी। जमानियाँ में दो लाख 85 हजार रुपया उड़न दस्ता टीम द्वारा पकड़ा गया है। चुनाव में प्रशासन का सहयोग करे।
प्रत्याशियों के हर कार्यक्रम पर पुलिस प्रशासन की नजर है। सचल दस्ता टीम द्वारा वीडियोग्राफी कराई जा रही है।दो मई के बाद नगर क्षेत्र में कोई बाहरी व्यक्ति न रहे इसकी जांच कराई जाएगी। चुनाव में उत्सव में जुड़ कर एक स्वच्छ चुनाव कराने में प्रशासन का सहयोग करे। वही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि चुनाव में फर्जी मतदान करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई होगी।
महिला मतदाता खास कर इस पर ध्यान दे। रात्रि दस बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग न हो। निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन का पालन प्रत्याशी करे।लोकतंत्र में चुनाव को पर्व की तरह मनाए और इसकी पवित्रता का भी ध्यान रहे। इस पर्व में जोश के साथ भागीदारी करे और अपने विवेक का इस्तमाल करते हुए मतदान करे।
फर्जी आधार व डुप्लीकेट आधार कार्ड के साथ पकड़े जाने पर भी कारवाई होगी।मतदान स्थल पर आधार कार्ड की स्कैनिंग होगी।मतदान के दिन 100 मीटर के दायरे में केवल घर वाले रहेंगे।मतदान से एक दिन केवल अधिकृत मतदाता रहेंगे बाहरी व्यक्ति निवास नहीं करेंगे। शांति पूर्वक चुनाव में भाग ले।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व एसपी ने नगर भ्रमण कर नगरवासियों से निर्भीक व निडर होकर मतदान करने कि अपिल की। बैठक में एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ,तहसीलदार रामजी,एसपीआरए बलवंत चौधरी,सीओं विधी भूषण मौर्य,थाना निरीक्षक महेंद्र सिंह,अतरिक्त निरीक्षक दिग्विजय तिवारी आदि रहे।

