Monday, October 19, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिला निर्वाचन अधिकारी ने अति संवेदनशील बूथों के निरीक्षण के दिए सख्त...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अति संवेदनशील बूथों के निरीक्षण के दिए सख्त निर्देश।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक।

गाजीपुर- नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारी, सीओ, एसओ, आरओ एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक किया गया ।जिस दौरान उन्होंने अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील बूथों की स्थलीय समीक्षा की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारी जंगीपुर, दिलदारनगर, सैदपुर एवं सादात सहित क्षेत्रों के कई बूथों पर अतिसंवेदनशील स्थल को कड़ाई से पालन करने एवं लगातार चेकिंग किये जाने के निर्देश दिए। जितने भी अपराधिक मामले हैं उसकी गहन समीक्षा की जाए और उस पर विशेष निगरानी रखी जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा प्रचार वाहन बिना अनुमति के नहीं चलने चाहिए एवं शासन द्वारा नामित प्रचार वाहन ही चलेंगे। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति प्रचार वाहन का प्रयोग करता है तो तत्काल गाड़ी को सीज किया जाएगा। डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया

साथ ही नगर निकाय चुनाव के  प्रचार-प्रसार में धनराशि का खर्च हो रही है उनकी गम्भीरता से समीक्षा कर एक-एक लेखाधिकारी बैठाया जाए चुनाव के दौरान बूथ स्थल पर जाने वाले रास्तों की जानकारी ली। जिसमें बताया कि कोई भी रास्ता अवरोधक उत्पन्न न हो, जहा रास्ते खराब हैं तत्काल उसे ठीक कराया जाए।

शराब की दुकानों की लगातार हो चेकिंग डीएम को आबकारी अधिकारी ने बताया कि जितने भी बूथ से नजदीक शराब की दुकाने हैं, उसके आसपास लगातार चेकिंग की जा रही है। डीएम ने निर्देशित किया कि बूथ से 08 किलो मीटर की दूरी तक ठेके या शराब की दुकानों को लगातार चेक किया जाए और चेक की गई दुकानों की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाय। उन्होंने निर्देशित किया

साथ ही कहाँ कि जितने भी बूथ संदेहजनक है, उस पर बायोमैट्रिक स्थापित कर हर व्यक्त का आधार कार्ड चेक किया जाय। चेक करने के उपरान्त ही उसे वोट स्थल तक भेजा जाय। यदि कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड फर्जी एवं दूसरे का आधार कार्ड लेकर वोट देने जाता है तो उसे चेक कर जेल भेजा जाएग। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !