Friday, June 26, 2026
Homeखेल-कूदबिहार में आयोजित महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबलें में सुहवल की शिवगंगा...

बिहार में आयोजित महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबलें में सुहवल की शिवगंगा महिला फुटबॉल टीम की शानदार प्रदर्शन।

बिहार में आयोजित महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबलें में सुहवल की शिवगंगा महिला फुटबॉल टीम की शानदार प्रदर्शन।

सुहवल- बिहार प्रान्त के मुखराव में आयोजित अंतरप्रांतीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के आज खेले गये फाइनल मुकाबलें में शिवगंगा महिला फुटबॉल टीम सुहवल ने कैमुर (बिहार) को 6 – 1 से रौंदकर प्रतिष्ठा परक मुकाबला जीत लिया।फोटो– बिहार प्रान्त के मुखराव में आयोजित अंतरप्रांतीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलें में शिवगंगा महिला फुटबॉल टीम जीत के बाद ट्रॉफी के साथ।

मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी व बसपा नेता सतीश यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मैन आफ द मैच एवं मैन आफ द सीरिज विजेता टीम की क्रमश: पूजा यादव एवं नेहा को मिला। टीम के आज गाँव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विजेता टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबलें के शुरूआत से ही दोनों टीमों के खिलाडियों ने काफी शानदार खेल का प्रदर्शन किया,मध्यान्तर से पहले मैंच के 11 वें मिनट में ही सुहवल शिवगंगा की नेहा ने शानदार गोलकर टीम को 1 – 0 की बढत दिला दी। इसके तुरंत बाद ही 17 वें मिनट में एकबार फिर नेहा ने एक और गोलकर टीम को 2 – 0 की बढत प्राप्त की।

वहीं पीछे चल रही कैमुर की महिला टीम ने वापसी के लिए काफी प्रयास किया ,मगर सफलता नहीं मिली। इसी दौरान मध्यान्तर से ठीक पहले मैंच के 44 वें मिनट में सुहवल शिवगंगा टीम की नेहा ने एक और गोलकर टीम को 3 – 0 की मजबूत बढत दिला दी। मध्यान्तर के बाद शुरु हुए मुकाबलें में कैमुर की अंजली ने मैच के 53 वें मिनट में गोलकर स्कोर 3 – 1 कर दिया।

इसके तुरंत बाद ही सुहवल शिवगंगा की पूजा ने मैंच के 59 वें मिनट में विपक्षी टीम के गोलकीपर को चकमा दे गोलकर टीम को 4 – 1 की मजबूत बढत दिला दी। मैच के 72 एवं 81 वें मिनट में सुहवल की नेहा ने लगातार दो गोलकर टीम को 6 – 1 की मजबूत एवं निर्णायक बढत दिला दिया,मैंच के समाप्त होने तक बढत को कायम रख सुहवल शिवगंगा महिला फुटबॉल टीम ने कप जीत लिया।

इस अवसर पर रिंकू,सोनू,पिंटू,नितिश, धर्मेन्द्र, कोच राजीव रंजन,राजू ठाकुर, अंकित,सोनाली, प्रियंका,गोल्डी,मुस्कान आदि मौजूद रहे।मैच में निर्णायक अजीत एवं सुनील जबकि उद्घोषक राकेश एवं दीपक रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !