ज़ामनिया रेलवे स्टेशन बाजार फाटक के पास ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत।
जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय रेलवे स्टेशन बाजार फाटक के पास बृहस्पतिवार को सुबह 11 बज़े के करीब ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुँची दिलदारनगर जीआरपी पुलिस कब्जे में लेकर जाँच मे जुट गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई आसनसोल सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर युवक चलती ट्रेन के चपेट में आने से कई टुकड़ों में क्षतिग्रस्त हो गया जिस करण युवक की पहेचान नहीं हो सकी। वही चलती ट्रेन के चपेट में आने से कई टुकड़ों में क्षतिग्रस्त शव को देखने के लिए सैकड़ो लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
वही इस घटना की जानकारी लोगो ने स्थनीय स्टेशन प्रबन्धक से की गयी। स्टेशन प्रबन्धक द्वारा घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को की गयी वही चलती ट्रेन के चपेट में आने हुई युवक की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुँची जीआरपी दिलदारनगर द्वारा शव को कब्जे में लेकर युवक शिनाख्त जानकारी में जुटी हुई है।

