Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुहवल गायत्री शक्तिपीठ द्वारा संचालित अखण्ड ज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र...

सुहवल गायत्री शक्तिपीठ द्वारा संचालित अखण्ड ज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं दवा वितरण शिविर का किया गया आयोज‌न।

सुहवल गायत्री शक्तिपीठ द्वारा संचालित अखण्ड ज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं दवा वितरण शिविर का किया गया आयोज‌न।

सुहवल / गाज़ीपुर- स्थानीय गाँव में आज शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ द्वारा संचालित अखण्ड ज्योति नेत्र चिकित्सालय के तरफ से विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं दवा वितरण शिविर कैम्प का आयोज‌न किया गया।जिसका शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान व समाजसेवी आदित्य नारायण राय ने किया।आयोजित इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रस्त कुल 152 मरीजों का परीक्षण करने के साथ ही 46 लोगों को नेत्र आपरेशन / लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया ।

इस दौरान शिविर में आए लोगों को चिकित्सक के द्वारा नेत्र रोगों से बचाव के टिप्स भी बताए गये । इस नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में भारी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे आदि सुदुर गाँव से लोग पहुंचे ।वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डाक्टर रमेश गुप्ता ने अपने सहयोगियों संग नाखूना, सबलबाई, मोतियाबिंद, माणा, आखों का लाल होना ,दर्द करना, सूजन होना आदि से पिडित मरीजों का परीणोपतान्त उन्हें नि:शुल्क दवाओं का भी वितरित किया।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय ने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा स्वरूप होतें हैं ।कहा कि इस तरह के नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों की मदद करना है। ताकि उन्हें उचित समय पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके जिसके चलते लोग निरोग हो । कहा कि गरीब असहायों की सेवा करना ही सबसे बडा धर्म है।

जबकि युवा समाजसेवी मनीष राय बबलू ने मरीजों व अन्य लोगों का आह्वान किया कि बिना चिकित्सक के सलाह के कोई भी दवा का सेवन न करें । साथ ही उन्होंने नेत्र रोग से ग्रसित मरीजों को अपने आखों को रोग मुक्त करने के लिए चिकित्सकों की सलाह समय-समय पर लेने का आह्वान किया साथ ही भोजन में पौष्टिकता का ध्यान रखने की भी बात कही ।

इस मौके पर अवनीश ओझा,लल्लन चौबे,किरण राय,अमर नाथ शुक्ला,चीज्जू यादव,अशोक,रामजी राम आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !