Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजयप्रकाश गुप्ता को फर्जी तरीके से फ़साने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही...

जयप्रकाश गुप्ता को फर्जी तरीके से फ़साने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होना ज़रूरी- अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज

जयप्रकाश गुप्ता को फर्जी तरीके से फ़साने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होना ज़रूरी- अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज

ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय रेवतीपुर ग्राम सभा नगसर में ब्लॉक अध्यक्ष गणेश मद्धेशिया के अध्यक्षता में शनिवार को अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज द्वारा बैठक आहूत किया गया।जिस दौरान वैश्य समाज की उत्थान व विकास के लिए चर्चा हुई और वैश्यो की उत्पीड़न करने वालो के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उनके विरुद्ध आवाज़ उठाने का भी चर्चा की गयी इस दौरान हाल ही में हुए जमानिया के भाजपा द्वारा मनोनित सभासद् एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर पुलिस द्वारा गोकशी कराने की फर्जी मुकदमे फसाकर जेल भेजे जाने का भी पुरजोर विरोध हुई व पुलिस की कार्यवाही की निंदा की गई।

और चेतावनी दी गई की पुलिस प्रशासन द्वारा जयप्रकाश गुप्ता एवम् उनके परिवार जनों का उत्पीड़न बंद किया जाय और फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया तथा जयप्रकाश गुप्ता को फर्जी तरीके से फ़साने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुई हमलोग इस उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन व आंदोलन भी करेंगे। पुलिस के कृत से वैश्य समाज के लो में रोष है।

वैश्य समाज के संरक्षक रामशंकर फौजी ने कहाकि पुलिस के फर्जी कार्यवाही से सरकार की द्वारा न्याय व्यवस्था खराब हो रही है वैश्य समाज का उत्पीड़न हो रहा हैं उक्त के संबंध में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को भी संज्ञान लेना चाहिए और अपने जमीनी कार्यकत्ताओं का उत्पीड़न बंद कराना चाहिए।

बैठक में राजू गुप्ता राकेश गुप्ता रमेश मद्धेशिया राजेश मद्धेशिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बैठक संचालन ग्राम प्रधान नवली ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !