Monday, June 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया पारिवारिक विवाद कारण 20 वर्षीय युवक ने खाया ज़हर, इधर से...

ज़मानिया पारिवारिक विवाद कारण 20 वर्षीय युवक ने खाया ज़हर, इधर से उधर भेजनें में युवक की मौत।

ज़मानिया पारिवारिक विवाद कारण 20 वर्षीय युवक ने खाया ज़हर, इधर से उधर भेजनें में युवक की मौत।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत चक्कबाँध गांव में पारिवारिक विवाद कारण 20 वर्षीय युवक ने ज़हर खा लेने के कारण उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षीय मनीष उर्फ गोलू उम्र 20 वर्ष पुत्र रमाकांत गिरी  निवासी चक्कबाँध ज़मानिया स्टेशन शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे किसी बात को लेकर घर में विवाद करने लगा। तब परिजनों ने डायल 112 पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस में समझा बुझाकर मामला शांत कराकर वापस चली गयी।

इसके कुछ देर बाद ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजनों ने आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां पहुँचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी ज़िला चिकित्सालय के चिकित्सको ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया उसके ईलाज और रेफर चक्कर में उसकी पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

मृतक गोलू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शनिवार की सुबह लोगों ने घटना की जानकारी स्टेशन चौकी पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी रंजीत कुमार ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !