Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर के सतुवानी घाट स्थित शिव मंदिर पर चल रहे अखण्ड कीतर्न...

नगर के सतुवानी घाट स्थित शिव मंदिर पर चल रहे अखण्ड कीतर्न ख़ाकी के बल पर करवाया बन्द। और वही प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता को शान्ति भंग करने के झूठे आरोप में किया चालान

नगर के सतुवानी घाट स्थित शिव मंदिर पर चल रहे अखण्ड कीतर्न ख़ाकी के बल पर करवाया बन्द।

ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय नगर के सतुवानी घाट स्थित शिव मंदिर पर चल रहे अखण्ड कीतर्न को स्थानीय कोतवाली पुलिस दबाव डालकर बन्द करवा दिया गया। जिससे लोगो मे स्थानीय पुलिस के कार्यशैली पर नाराजगी जताया गया।वहीं स्थानीय नगर के सतुवानी घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी जयराम ने बताया कि श्रावण माह में प्रत्येक वर्ष मंदिर परिसर में अखण्ड कीतर्न कार्यक्रम चल रहा था आज मंगलवार की सुबह स्थानीय कोतवाली पुलिसकर्मी मन्दिर आये और मंदिर परिसर में चल रहे अखण्ड कीतर्न को बन्द करवा दिया गया।

वही प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नगर के चाँदपुर नई बस्ती स्थित सतुवानी घाट के शिव मन्दिर पर मंगलवार को अखण्ड कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक कोतवाली पुलिस मन्दिर परिसर चल रहे कार्यक्रम को बन्द करने का आदेश दिया साथ ही मुझे कोतवाली लाया गया जहाँ मुझे डराया और धमकाया गया।

आज फिर कोतवाली प्रभारी द्वारा पर शांति भंग करने के आरोप में कार्यवाही किया गया था। वही स्थानीय पुलिस द्वारा मेरे ऊपर बार -बार झूठे आरोप में पकड़कर मेरा कैरियर बर्वाद करना चाहती है। और यह पुराने मामले को जरिया बनाकर मुझे परेशान किया जा रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !