Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरखाद एवं रसद विभाग गाज़ीपुर की टीम ने नगर क्षेत्र में मिलावट...

खाद एवं रसद विभाग गाज़ीपुर की टीम ने नगर क्षेत्र में मिलावट खोरी की शिकायत किया गया निरीक्षण।

खाद एवं रसद विभाग गाज़ीपुर की टीम ने नगर क्षेत्र में मिलावट खोरी की शिकायत किया गया निरीक्षण।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र में मंगलवार को खाद एवं रसद विभाग द्वारा आगामी त्योहारों को देखते क्षेत्र में नकली, मिलावटी सामान की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर निरीक्षण किया गया।खाद एवं रसद विभाग गाज़ीपुर के अधिकारी द्वारा निरीक्षण करने से क्षेत्र के दुकानदारों में कानूनी कार्यवाही को लेकर खौफ़ का माहौल दिखायी दिया। जानकारी के अनुसार खाद एवं रसद विभाग के अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने जमानिया स्टेशन बाजार में निरीक्षक किया गया।

जिस दौरान स्टेशन बाजार से 2 लोगों का सैंपल एकत्रित कराते हुए जांच के लिए ले गए और हिदायत दी गई है कि पुन: शिकायत मिलने पर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बाजार में मानक को पूरा करने वाले सामान की बिक्री कराई जाए। जिसमें किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो कार्रवाई तय है।

जिसमें खाद्य सुरक्षा रसद विभाग की टीम राजीव सिंह, गोपाल चंद, अवधेश कुमार, वीरेंद्र यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !