मालगाड़ी के एक वैगन का पहिया रेल पटरी से उतर जाने जे कारण अप और डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन घण्टो रहा बाधित।
जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय रेलवे स्टेशन के डाउन लूप लाइन से खुलकर अप लाइन से सकलडीहा स्टेशन को जा रही रेल पटरी लदी मालगाड़ी का पीछे से एक वैगन का पहिया शनिवार की सुबह 8:55 बजे के करीब रेल पटरी से उतर जाने जे कारण अप और डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन घण्टो बाधित रहा।

जिस कारण अप लाइन में बक्सर से दिलदारनगर तक स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी रही। वही डाउन लाइन क्लियर होने पर सुबह 10:05 बजे जमानियां में खड़ी दादर गोहाटी एक्सप्रेस खुली। इस घटना से दानापुर नियंत्रण कक्ष में खलबली मच गयी। पीडीडीयू से 10:40 बजे पहुंची एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) के कर्मचारियों ने प्रेशर मशीन लगाकर पहिया को 10:54 बजे पटरी पर रखा दिया तो 11: 45 ट्रेन सकलडीहा को रवाना हो गयी।
लेकिन सिंगनल लोकेशन बॉक्स में आई तकनीकी खराबी दुरुस्त होने पर 12:25 अप लाइन का परिचालन सामान्य हुआ तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। दोपहर 12: 30 बजे दानापुर मंडल के एडीआरएम ऑपेरशन बीबी गुप्ता मंडल के विभागीय अधिकारियों संग गरुण से पहुंचे उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सड़क मार्ग से सकलडीहा को रवाना हो गए।
रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी लदी मालगाड़ी ट्रेन सकलडीहा स्टेशन जाने के लिए डाउन लूप लाइन को क्रॉस कर अप मेन लाइन में जा रही थी कि ट्रेन के पीछे की तीसरी बोगी का चारों पहिया पटरी से उतर गया।ट्रेन के पायलट व गॉर्ड पीछे पहुँचे और ट्रेन के डिरेल होने की जानकारी स्टेशन को दी।
कर्मचारियों ने पटरी से उतरे बोगी के कपलिंग को खोल अन्य बोगी को इंजन के सहारे आगे खींचा तब जाकर डाउन लाइन का परिचालन सुबह 10: 05 बजे बहाल हुआ तो जमानियां में खड़ी दादर गोहाटी एक्सप्रेस खुल कर आगे बढ़ी।
पीडीडीयू से 10:40 बजे एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने प्रेशर मशीन लगाकर चारों पहिया को 10:54 बजे उठाकर पटरी पर रखा दिया इसके बाद कपलिंग जोड़ 11: 45 बजे ट्रेन सकलडीहा को रवाना हो गयी।
इस कारण डाउन में दादर गोहाटी,मेमो पैसेंजर, मगध एक्सप्रेस , बरौनी एक्सप्रेस तो अप में पटना पुरना ,अर्चना एक्सप्रेस, पटना वाराणसी मेमो,हिमगिरि,पटना डीडीयू मेमो,श्रमजीवी,मुंबई एलटीटी सुपर फास्ट,पटना कोटा, दानापुर सिकंदराबाद,ब्रह्मपुत्र मेल व कामाख्या भगत की कोठी ट्रेन देरी से अपने ठहराव वाले स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुँचने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

