Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियॉं स्टेशन पर रेलवे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट में...

जमानियॉं स्टेशन पर रेलवे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत।

जमानियॉं स्टेशन पर रेलवे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत।

जमानियॉं ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र स्थित रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव देवी पत्नी कमलाकर उपाध्याय निवासी तम्मागढ जिला चन्दौली सोंमवार की सांयकाल करीब 4 बजें जमानियॉं रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाईन पार रही थी कि अचाकन डाउन लाईन पर आ रही स्पेशन ट्रेन से टक्कर के चपेट में आ जाने के कारण उनकी मौके पर ही माैत हो गयीं बताया जा रहा हैं।

वह सांयकाल वह घर के लिए कुछ समान लेने जा रही थीं रेलवे लाइन क्रास कर रही थी। डाउन ट्रेक पार करके अप ट्रेक पर पहुँच गई तभी डाउन ट्रेक पर आ रही स्पेशल ट्रेन के हार्न बजाते ही वृद्ध महिला घबड़ाकर  डाउन ट्रेक पर पहुँच गई जिससे ट्रेन के चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर उनके पति व पोती जागृति को मिलते ही रोते विलखते मौके पर पहुँचे। 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर जीआरपी को सूचित किया। समाचार दिये जाने तक जीआरपी मौके पर नही पहुँची थी।  

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !