Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया ग्राम सभा देवढ़ी जम्मू-कश्मीर में तैनात 12 वीं यूनिट महार रेजिमेंट...

ज़मानिया ग्राम सभा देवढ़ी जम्मू-कश्मीर में तैनात 12 वीं यूनिट महार रेजिमेंट के जवान के शव को जामानिया कस्बा स्थित बलुवा घाट पर पूरे सम्मान के साथ दी गयी अन्तिम विदाई।

ज़मानिया ग्राम सभा देवढ़ी जम्मू-कश्मीर में तैनात 12 वीं यूनिट महार रेजिमेंट के जवान के पार्थिव शरीर को जामानिया कस्बा स्थित बलुवा घाट पर पूरे सम्मान के साथ दी गयी अन्तिम विदाई। 

ज़मानिया / गाजीपुर- जम्मू कश्मीर में तैनात जवान ग्राम सभा देवढ़ी निवासी  गणेश पाल का शव पैतृक निवास मंगलवार को सेना के जवानों द्वारा लाया गया। जहाँ बुद्धवार को जामानिया कस्बा स्थित बलुवा घाट पर सम्मन के साथ अन्तिम विदाई दी गयी।

फ़ोटो- जामानिया कस्बा स्थित बलुवा घाट पर जम्मू-कश्मीर में तैनात 12 वीं यूनिट महार रेजिमेंट के जवान को पार्थिव शरीर को सलामी देते सुबेदार सुशील कुमार गौतम।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानियाँ कोतवाली क्षेत्र ग्राम देवढ़ी निवासी गणेश पाल (40)  जम्मू-कश्मीर में तैनात 12 वीं यूनिट महार रेजिमेंट के जवान की जम्मू कश्मीर में तैनात थे बीते रविवार की देर रात को ड्यूटी के खत्म‌ होने के बाद वह भोजन कर अपने बैरक में सोने चले गये अगले दिन सोमवार की सुबह जब नहीं उठे तो उनके साथियों ने उन्हें क ई बार जगाया , मगर कोई हरकत न होने पर ,साथियों ने इसकी सूचना अपने सैन्य अधिकारियों को दी तो हडकंम्प मच गया।

आननफानन में उनके साथियो ने आर्मी के कमांड अस्पताल में वाहन से ले गये,जहां उनका डाक्टरो ने देखते ही गणेश पाल को मृत घोषित कर दिया। सैन्य अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना मृत फौजी के परिजनों को दिया,सूचना मिलते ही परिवार में जहाँ कोहराम मच गया,वहीं गाँव में‌ सन्नाटा पसर गया,सेना के जवान की मौत की खबर गाँव सहित क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी।

जहाँ क्षेत्रीय ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गयी। ग्रामीण शोकसंतप्त परिजनों को सांत्वना देने लगे। इधर मृत सेना के जवान का पोस्टमार्टम कराने के लिए आज मंगलवार की दोपहर सैन्य और सेना के मेडिकल विभाग के डाक्टर व अधिकारी जुट गये ।

जवान का पार्थि शरीर आज मंगलवार की देर रात तक आने की उम्मीद है।मृतक की पत्नी इन्द्रावती देवी समेत घर की महिलाओं की चीखपुकार से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें बीते सोमवार की देर रात को सेना के अधिकारियों के द्वारा सेल फोन से दिए गये सूचना से हुई। जिससे पूरे गॉव में शोक की लहर दौड़ ग ई।

परिजनों ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने बताया कि जवान ड्यूटी करके आने के बाद रात में खाना खाकर सो गये जो अगले दिन सुबह में वह मृत पाये गये। परिजनों ने बताया कि सेना का जवान जम्मू-कश्मीर में गोरखा रेजिमेंट में तैनात थे जो आगामी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत होने वाले थे। मृत सेना का जवान अपने दो भाईयों में छोटे थे,मृतक जवान के दो बेटे बिट्टू ,दिप्पू व एक बेटी नेहा 15 है। इस मौके पर उपज़िलाधिकारी भारत भार्गव, ज़मानिया तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा, 39 जीटीसी के नायब सुबेदार प्रदीप पाल, हवलादार उमेश सिंह यादव, मंजीत सिंह व मौके पर मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !