पण्डित ऋषिकेश त्रिपाठी द्वारा भगवान गनेश की स्तुति और माँ सरस्वती की वन्दन के पश्चात ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला सम्मेलन और ग्राम्य दर्शन स्मारिका का हुआ विमोचम
गाज़ीपुर- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद इकाई गाजीपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष मुन्नी लाल पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलापंचायत सभागार में जिला सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आयी अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहाँ कि चार स्तम्भों में मीडिया का एक प्रमुख स्थान है। मीडिया समाज गलत रास्ते पर जाने से रोकने का काम करती है अगर मीडिया नही हो तो समाज का खात्मा होने से कोई नही रोक सकता।
ततपश्चात विशिष्ट अतिथि एस0पी0सिटी गोपीनाथ सोनी ने कहाँ कि पत्रकार समाज का आईना है जो हमारे को समाज को गलत और सही का बोध कराता है। क्षेत्र में समाचार संकलन को लेकर पत्रकारो को हो रही परेशानियों और उत्पीड़न को लेकर पुलिस प्रसाशन हर संभव सहायता करेगी।
वही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहाँ की भारत वर्ष की आजादी के बाद हमारे देश मे लोकतंत्र की व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू रूप से चलने के लिए न्याय पालिका, कार्यपालिका, विधायिका, और पत्रकारिता चार स्तम्भ निर्मित किये गये है लेकिन आज पत्रकारों के सामने इतनी समस्याए है कि वह स्वतंत्रत रुप से सच्ची घटनाओं को नही लिख पता है। आज इतनी समाज मे इतना उतार चढ़ाव और विकृतियां आ गयी है पत्रकार बंधुवा मजदूर की गुलाम बनकर कलम चलाने को विवसहैं।
वही वक्ता रामवतार जी ने वर्तमान में पत्रकारिता और पत्रकारों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहाँ की पूर्व कालिक, अशकालिक और स्वतंत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों को काफी।परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उक्त अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामवतार यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, कमलेश कुमार पाण्डेय, मनोज, कुमार , राजेन्द्र यादव, सत्येन्द्र शुक्ल, रामजन्म कुशवाहा, मदन कुशवाहा, जमानिया तहसील अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, लियाकत अहमद कोषाध्यक्ष, वीर बहादुर मौर्य, सन्तोष शर्मा, रतन कुमार, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन श्रीवर पाण्डेय द्वारा किया

