समाज मे कलयुग काल के बढ़ते प्रकोप और समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही हैं। मामा ने अपने भांजे की गला रेतकर की निर्मम हत्या कर दिया
सेवराई/ गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारा गांव में एक कलयुगी मामा ने अपने ही भांजे की गर्दन काट कर निर्मम हत्या कर दी ।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर रही है
जानकारी अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के स्व. इसरार खान के पुत्री शबाना की शादी मिर्चा दिलदार नगर निवासी अमजद खान के साथ हुई थी अमजद की पत्नी शबाना अपने 7 वर्षीय पुत्र दनियाल के साथ विगत एक सप्ताह पूर्व अपने मायके बारा आई हुई थी ।
गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे के आसपास दानियाल अपने मामा अमजद के साथ घर में खेल रहा था कि अचानक अमजद अपने भांजे दानियाल को लेकर कमरे में चला गया और वहां किसी धारदार चीज से दनियाल की गर्दन काट दी ।
घटना को देख परिजनों के होश उड़ गए उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ दनियाल को निजी चिकित्सालय ले आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई है।

