Homeक्षेत्रीय खबर2 साल से तैयार है टंकी, मगर जनता को नहीं मिली एक...

2 साल से तैयार है टंकी, मगर जनता को नहीं मिली एक बूंद भी शुद्ध पानी हर घर नल, हर आँगन जन’ योजना पर कागजी लीपापोती।

2 साल से तैयार है टंकी, मगर जनता को नहीं मिली एक बूंद भी शुद्ध पानी हर घर नल, हर आँगन जन’ योजना पर कागजी लीपापोती।

​गाजीपुर/जमानिया मे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर नल, हर आँगन जल’ का उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना है।सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्देश्य भले ही जनता के जीवन को आसान बनाना हो, लेकिन गाजीपुर जिले के जमानिया ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम रायपुर ताजपुर में यह योजना केवल फाइलों और कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। जमीनी हकीकत यह है कि यहाँ के बाशिंदों को आज तक इस योजना के तहत एक बूंद भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ है।

दो साल से तैयार है पानी की टंकी, पर नल सूखे-: ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य लगभग दो साल पहले ही पूरा हो चुका है। टंकी और पाइपलाइन बिछाए जाने का काम देखकर ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें पेयजल संकट से निजात मिलेगी। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी इस टंकी से एक दिन भी पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी है। पानी की आपूर्ति केवल कागजों पर हो रही है, जबकि धरातल पर लोग आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं।

जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल :- स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान आजाद सिंह यादव और पंचायत सचिव ओमप्रकाश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर केवल औपचारिकता (खानापूरी) पूरी की जा रही है। जनता की बुनियादी समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुँच पा रहा है।

सरकार की छवि को लग रहा बट्टा :- स्थानीय लोगों और समर्थकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी कार्यशैली तथा पूर्ण बहुमत की मजबूत विचारधारा पर ऐसे लापरवाह नुमाइंदे पानी फेर रहे हैं। कागजों पर सब कुछ दुरुस्त दिखाने वाले अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सरकार की साख और उसकी जनहितैषी नीतियों पर बट्टा लगा रहे हैं।

​आगे की सुगबुगाहट :- गाँव के लोगों ने अब जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों की चेतावनी है कि यदि जल्द ही रायपुर ताजपुर में पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई, तो वे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार नारे बाजी करने के लिए बाध्य होंगे। (विकास सिंह की रिपोर्ट)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments