Homeघटना-दुर्घटनापुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, मामला पहुँचा कोतवाली।

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, मामला पहुँचा कोतवाली।

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, मामला पहुँचा कोतवाली।

जमानियां :- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। एक पक्ष के कृष्णकांत तिवारी ने गांव के ही सुवास तिवारी और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़ित कृष्णकांत तिवारी के अनुसार, इस विवाद की जड़ पुरानी दुश्मनी है। जो कुछ समय पहले आरोपी सुवास तिवारी और उसके बेटे राजेश तिवारी ने उनके भाई के साथ घर के दरवाजे पर आकर मारपीट की थी। इस पुरानी घटना की शिकायत पहले ही जमानियां थाने में दर्ज कराई जा चुकी है।
​कृष्णकांत का आरोप है कि इसी शिकायत और रंजिश के चलते आरोपी पक्ष उनसे नाराजगी मानते हुवे।

​रास्ते में घेरकर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित ने बताया कि वह किसी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में सुवास तिवारी ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सुवास ने पहले उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। जब कृष्णकांत ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
​
​हमले के दौरान कृष्णकांत ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए आरोपी को धक्का दिया और अपनी मोटरसाइकिल लेकर थाने के लिए निकल पड़े। आरोप है कि रास्ते में सुवास ने एक बार फिर उनका पीछा किया और चलती मोटरसाइकिल पर लात मारकर उन्हें गिराने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर कृष्णकांत जमानियां पुलिस चौकी पहुंचे और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से मुख्य थाने तक पहुंचे।
​
​पीड़ित कृष्णकांत तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने इस पूरी घटना के पीछे परोक्ष रूप से उकसाने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी उच्चस्तरीय जांच कराने और उन्हें भी मुकदमे में नामजद करने की गुहार लगाई है।

​इस संबंध में जमानियां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (Inspector) योगेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित कृष्णकांत तिवारी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाददाता विकास सिंह की रिपोर्ट)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments