Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरफर्नीचर व्यवसायिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

फर्नीचर व्यवसायिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हौसला बुलंद बदमाशो ने फर्नीचर व्यवसायिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के जंगीपुर हँसराजपुर रोड पर स्थित फर्नीचर व्यवसायी की हौसला बुलंद बदमाशो ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

फ़ोटो-घटना स्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगीपुर थाना क्षेत्र के खालिसापुर गाँव निवासी जितेन्द्र यादव उर्फ जेपी की फर्नीचर की दुकान यादव मोड़ हँसराजपुर मार्ग पर स्थित है।रोज की भांति जेपी रविवार के दिन दुकान के लिए घर से निकला था की दुकान से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए हौसला बुलंद बदमाशो ने सरेराह जेपी की प्लेटिना गाड़ी को पैरों से मारकर डिसबैलेंस कर दिया।

जिससे जेपी मौके पर गाड़ी सहित गिर गया जमीन पर गिरे हालात में ही बदमाशो ने जेपी के सिर में सटाकर गोली मार कर मौके से फरार हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने जेपी को तत्काल ईलाज के लिए जिलाचिकित्सालय लाई जहाँ ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने जेपी को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर  मौके पर पहुँचे एसपी ने घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुँचे एसपी रामबदन सिंह से मृतक के भाई से पूछताछ कर घटनास्थल के बगल में स्थित घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशो की पहचान मृतक के छोटे भाई से कराए। परिजनों को आश्वासन देते हुए एसपी ने जल्द घटना में शामिल बदमाशो की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !