Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहिन्दी दैनिक समाचार पत्रिका ज्ञान शिखा टाइम्स के तीन वर्ष पूर्ण होने...

हिन्दी दैनिक समाचार पत्रिका ज्ञान शिखा टाइम्स के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हिन्दी दैनिक समाचार पत्रिका ज्ञान शिखा टाइम्स के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

गाजीपुर – हिन्दी दैनिक समाचार पत्रिका ज्ञान शिखा टाइम्स के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को स्टार पैलेस गाज़ीपुर में समारोह एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिस दौरान ज्ञान शिखा टाइम्स के संस्थापक राम बहादुर सिंह , मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर रमेश चंद्र उपाध्याय , उप संपादक रामेश्वर सिंह , ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुन्नी लाल पांडे , विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के जिला अधक्ष अंबिका दुबे ,पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद पांडे , सामाजिक कार्यकर्ती शीला राजभर , विशिष्ट अतिथि ब्यूरो चीफ आजमगढ़ जितेंद्र मौर्या , ब्यूरो चीफ चंदौली धीरेंद्र सिंह शक्ति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

मुख्य अतिथि डॉ राम बहादुर सिंह का वरिष्ठ पत्रकार गिरीश कुमार पांडे ने पुष्प माला पहनाकर अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का पत्रकारों द्वारा अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया । ज्ञान शिखा टाइम्स के पत्रकारों को मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के अध्यक्ष सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

फ़ोटो-कार्यक्रम के पत्रकार को प्रस्सति पत्र प्रदान करते मुख्य अतिथि डॉ राम बहादुर सिंह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है।समाज में घटित होने वाले हर घटना को पत्रकार समाचार पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करता है । मुख्य अतिथि ने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि जापान में 90% समाचार सकारात्मक ही निकलते हैं । अध्यक्ष ने पत्रकारों से अपील की कि ज्ञान शिखा टाइम्स में सकारात्मक समाचारों को प्रमुखता से लगाएं । ज्ञान शिखा टाइम्स नें बहुत कम समय में अपने निष्पक्ष और पारदर्शी समाचार के कारण ही आज बहुत कम समय में जिले में प्रमुख समाचारों पत्रों की कतार में खड़ा है ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ज्ञान शिखा टाइम्स के संस्थापक डॉक्टर राम बहादुर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री का समाचार भले ही छूट जाए लेकिन किसी गांव में किसी गरीब का हो रहा शोषण का समाचार न छूटने पाए , किसी टोल में पानी न पहुंच रहा हो उसका समाचार ना छूटने पाए अगर यह समाचार ज्ञान शिखा में लगता है।

समाचार की वजह से किसी गरीब को न्याय मिल जाए , नहर के टोल तक पानी पहुंच जाए तो मेरे द्वारा समाचार पत्र निकालने का जो मकसद है वह सार्थक हो जाएगा । ज्ञान शिखा टाइम्स की टीम के द्वारा हर क्षेत्र से जुड़े हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

उक्त मौके पर मुकेश कुमार उपाध्याय करंडा संवाददाता बरमेश्वर राय भांवरकोल ,शुभम मोदनवाल सैदपुर , अमित जायसवाल गाजीपुर , हसन इकबाल शादियाबाद , संजय यादव दुल्लहपुर , चंद्रजीत यादव बिरनो , कृपा शंकर पांडे भीमापार , वीर बहादुर मौर्य जमानिया , मृत्युंजय नारायण सिंह शेवराई , दुर्गा प्रसाद सिंह बहरियाबाद , अजय चौधरी शेवराई , संतोष शर्मा जमानिया , अशोक यादव मरदह , सुधाकर पांडे मनिहारी , अशोक कुमार हुरमुजपुर चौकी , श्यामसुंदर धर्मागतपुर , मोहम्मद फैसल भीतरी , वरुण मिश्रा सैदपुर , प्रवीण सिंह बहरियाबाद , अंगद दुबे मोहम्मदाबाद , मोहम्मद तौकीर मोहम्दाबाद , डॉक्टर डॉक्टर डॉक्टर राम जी सिंह चिकित्सा प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात डॉ डीपी सिंह गाजीपुर , डॉ इंद्रजीत पांडे डॉक्टर वाराणसी , सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव , राजकुमार पांडे , रामवृक्ष यादव , अरविंद यादव , लोकनाथ तिवारी कवि , राकेश कुमार पांडे कवि , नीरज तरुण , मोहम्मद वाजिद , सतीश तिवारी , कोमल यादव , अभिषेक शाह , देव नारायण सिंह , वीरेंद्र सिंह , वीरेंद्र सिंह यादव , सत्यनारायण प्रसाद , सनाउल्लाह अंसारी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन ज्ञान शिखा टाइम्स के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा ने किया ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !