Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

ज़मानियां/गाज़ीपुर – स्थनीय कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम सभा चितावनपट्टी में मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा शव को दफनाये जाने को लेकर गाँव के कुछ लोगो द्वारा विरोध किया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के चितावनपट्टी गांव में एक मुस्लिम धोबी के घर किसी की मृत्यु हो गयी थी बुधवार को शव को दफनाने के लिये कब्रिस्तान पहुंचे। गांव के कुछ लोग शव को दफनाए जाने का विरोध करते हुए रोक दिया और उनका कहना था कि जमीन हमारी है।शव को दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने -सामने आ खड़ें हों गये।

मामला उलझता देखकर कुछ लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को कर दी सूचना मिलते ही देवरिया पुलिस चौकी इंचार्ज सन्तोष कुमार व, सुहवल कोतवाली प्रभारी घटना स्थल पर पहुँच गये। मामले को शांत कराया गया।

साथ ही मौके पर पहुँचे जमानिया तहसीलदार घनश्याम और क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने चितावनपट्टी में मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा शव को दफनाये जाने को लेकर गाँव के कुछ लोगो द्वारा कर रहे लोगो को समझा बुझाकर शांतिपूर्वक शव को दफन करवाया गया।

इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी जमानिया ने बताया कि मुस्लिम धोबी इसेहाक नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी उसी को लेकर ग्राम सभा के लोगो द्वारा विरोध किया जा रहा था मामले को प्रशासन द्वारा आपस मे लड़ रहे लोगो को समझा बुझाकर शांति कायम कर शव को वही दफन करवा गया

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !