जमानियां/ गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के कांशीराम आवास के पास के करीब 7:30 बजे के करीब अपने साथियों के साथ घूमने आये युवक की नहर में डूबने से हुई मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम करीब 7:30 बजे प्रतीक सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र वंश नारायन सिंह निवासी हरपुर गांव अपने साथी आनंद सिंह, अनुराग सिंह व रविप्रकाश के साथ दो बाइक से जमानियां स्टेशन स्थित कांशीराम आवास के पास निर्माणाधीन पशु आश्रय स्थल के पास स्थित रजवाहा नहर पुलिया पर बैठे थे।
इसी दौरान करीब 7:20 बजे प्रतीक अपने दोस्तों को शौच करने की बात बताकर गया लेकिन शौच के बाद शौच धोने जा रहा था कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह पानी से भरे नहर गिर गया। औऱ शोर मचाने लगा जिसे देख उसके साथी आनंद सिंह, अनुराग सिंह व रविप्रकाश उसे बचाने के लिए नहर में उतर गए लेकिन नहर का पानी तेज बहाव की वजह से वह भी डूबने लगें।
जहां चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर वहाँ के स्थित लोगों आ गये और उन तीनों को पानी से बाहर निकाला और प्रतीक गहरे पानी मे डूबा ही रह गया। जिसकी तलाश के लिए पम्प कैनाल से पानी बंद कराकर प्रतीक की खोजबीन में जुट गए। जिसके करीब डेढ़ घंटे बाद रेलवे नहर पुलिया के अप लाइन के पास नहर के पानी में प्रतीक उतराया हुआ मिला।
घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुँच गये और प्रतीक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(संवाददाता शान्तोष शर्मा की रिपोटर)

