Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरक्षेत्राधिकारी जमानिया ने ग्राहक सेवा केंद्रों के सदस्यों संग की बैठक 

क्षेत्राधिकारी जमानिया ने ग्राहक सेवा केंद्रों के सदस्यों संग की बैठक 

क्षेत्र में बढ़ते अपराध और लोगो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी जमानिया द्वारा ग्राहक सेवा केन्द्रों के सदस्यों संग की बैठक

ज़मानिया/ गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी जमानिया द्वारा सरकारी बैंकों द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्रों के सदस्यों संग बैठक की गयी।

जिस दौरान क्षेत्राधिकारी जमानिया द्वारा क्षेत्र के समस्त ग्राहक सेवा केंद्रों के सदस्यों को क्षेत्र में कार्य के दौरान अपनी सुरक्षा कैसे करे और क्या करें, जिससे हमें कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हानि ना हो और साथ कहा की आप लोगो की सुरक्षा के पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में पुलिस लगातार भ्रमण करती रहेती है।

आपको अपने कार्य के दौरान किसी भी प्रकार परेशानी को आपके पास जमानिया कोतवाली के सरकारी नम्बर-9454403450 या क्षेत्राधिकारी जमानिया के सरकारी नम्बर-पर शिकायत कर सकते है।

जिस दौरान सन्तोष शर्मा, जयनारायण कुशवाहा, लव कुश शर्मा, हरीओम कुशवाहा, सूरज गुप्ता, मोनू कुशवाहा, कृष्ण कान्त गुप्ता, राकेश कुमार, बाबूलाल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !