वर्तमान सरकार नोट बंदी से लेकर अब तक खत्म नही हो पाया भारतीय स्टेट बैंक शाखा जमानिया से कतार व्यवस्था
जमानिया- भारतीय स्टेट बैंक शाखा जमानिया के कर्मचारियों की मनमाने प्रणाली के कारण खाताधारकों को काफी परेशानिया सामना करना पड़ रहा है।

जहाँ एक ओर केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार लोगो सरकारी बैंको के प्रति रुझान बढ़ाने को लेकर अनेक प्रकार की योजनाओं को चलाकर लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही है लेकिन सरकार का यह सपना साकार होता दिखायी दे रहा है।
वर्तमान समय मे सरकार के द्वारा बैंको को आधुनिक बनाने के लिए समस्त सरकारी बैंकों में आधुनिक तकनीकी वाले व्यवस्थाये दे रही है फिर भी बैंको से कतार व्यवस्था का खात्मा नही हो पा रहा है। क्या कारण है कि पता नही चल रहा है।
वही क्षेत्र के सारांश श्रीवास्तव, पवन कुमार, संजय सिंह, राकेश जायसवाल, राजीव सिंह, रामप्रवेश राम, शान्तोष यादव, आदि लोगो ने बताया भारतीय स्टेट बैंक शाखा जमानिया में किसी भी काम को करवाने जाते है तो सुबह के 10 बजे के गए तो साम को 4 से 5 बज जाते है फिर भी काम नही हो पाता है।
वहाँ पर काफी काउण्टर बने है लेकिन कर्मचारी काम ही दिखाई देते हैं वहाँ किसी भी काउण्टर पर खाताधारक कोई काम लेकर जाता है तो यह पता चलता है आपका खाता बंद है , पासबुक प्रिंट नही होगा मशीन खराब है, कल आना, ज्यादा बात करने पर वहाँ कर्मचारी काम ही नही करते।

