नारी सशक्तिकरण विषयक जागरूकता कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी ने बताए गये महिला वर्ग को उनके अधिकार
जमानियां / गाज़ीपुर-स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साेमवार को मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और आज आवश्यकता है कि महिलाएं समाज के प्रति और जागरूक हों तथा अपने हक़ और अधिकारियों को जानना बहुत ही आवश्यक है।
और वर्तमान में महिला वर्ग को शिक्षा और ज्ञान के स्तर को बढ़ाने पर बल देना चाहिए जससे समाज मे यह वर्ग आर्थिक और समाजिक रूप से भी स्वावलंबी बनेगी सके।
वही स्टेशन चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नारी सृजन की आधार है ऐसे में नारी की सुरक्षा न केवल पुलिस की बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है।
नारी सुरक्षा से संबंधित तमाम कानून व त्वरित मदद के लिए हेल्पलाइन हेल्पलाइन 1090, 181 और 112 उपलब्ध हैं। जिस पर कॉल कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। थाना पर महिला हेल्प डेस्क का संचालन भी महिलाओं की सुविधा एवं उनके समस्याओं के निस्तारण हेतु किया गया है।
वही हिंदू पीजी कॉलेज की छात्राएं खुशबू ‚आयशा सिंह‚ नौशाबा खातून‚ प्रीति कुमारी आदि ने प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण के संबंध में लोगों को प्रकाशित किया।
उक्त मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार हिंदू पीजी कॉलेज की छात्राएं खुशबू ‚आयशा सिंह‚ नौशाबा खातून‚ प्रीति कुमारी आदि ने प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण के संबंध में अपने सारगर्भित विचार रखे। शक्ति प्रभारी डॉ विमला देवी, सदस्य डॉ अरुंधति त्रिवेदी, डॉ नीतू सिंह, महाविद्यालय आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार‚ रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह‚ चीफ प्रॉक्टर डॉ राकेश कुमार सिंह‚ राजनीतिशास्त्री डॉ मदन गोपाल सिंहा‚ बिपिन कुमार‚ सुनील कुमार चौधरी‚ महिला कांस्टेबल शालिनी पाठक‚ महिला आरक्षी ममता व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

