ज़मानिया/गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र ग्राम सभा बरूईन स्थित नहर में सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजें करीब 30 वर्षीय युवक का तैरता हुआ शव पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानिया स्टेशन क्षेत्र के ग्राम सभा बरूईन के मुसहर बस्ती के कुछ दूरी पर बनवासियो ने नहर में एक अज्ञात युवक का तैरता हुआ शव दिखाई दिया जिसके बाद वहाँ लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। लोगो द्वारा घटना सूचना स्थानीय पुलिस को कर दी । शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर पहुँचे स्टेशन चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त में जुट गये।
कुछ देर बाद मृत युवक की पहचान बरूईन गांव के ही 30 महेश खरवार पुत्र शिवपूजन खरवार के रूप में उसके बड़े भाई सुदामा खरवार ने की। मृतक के बड़े भाई सुदामा खरवार ने बताया कि वह शराब पीने का आदि था। साथ ही वह दाहिने हाथ पैर से विकलांग भी था। और इधर उधर घूम कर काम करता था, मृतक महेश शादी सुदा था जिसका लगभग 2 वर्ष पूर्व आपसी सहमति से तलाक हो गया।
वही स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया गया।
(सवांददाता-सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट)

