तीज पर्व के अवसर पर विराट विला सोसाइटी द्वारा आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
वाराणसी- महमूरगंज स्थित विराट विला सोसाइटी में मंगलवार को तीज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिस दौरान कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष रवि डिडवानियाँ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में ‘‘श्रृंगार संध्या’’ पर महिलाओं का अद्भुत श्रृंगार रस में सराबोर गीत ” कजरा लगा के, गहरा सजा के बिजुरी गिरा के जइयो ना” देखकर वहाँ उपस्थित सभी सखियाँ ये गीत गुनगुना वहाँं का माहौल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हमारी भारतीय संस्कृति और परिवेश, परिधान में सादृश्य हो रहा हो ।
और वही ‘‘रंगीला सावन आयों’’ पर ऋतुल रस्तोगी, शिवानी पुरी, सरिता जरीवाला, हिमागमी गुप्ता, नीना बरनवाल ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति की । साथ ही ‘छुगाड़ा तारा’ पर डाँड़िया ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया । श्रृंगार पर आधारित म्यूजिल क्वीज गेम का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए प्रश्नों का सही जवाब देकर पुरस्कार जीता ।
इस अवसर पर रेनू डिडवानियाँ, ने कहाँ कि भारतीय श्रृंगार ही हमारी संस्कृति की पहचान है, और यही आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से रूबरू कराती है । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती रीता अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रबन्धन एवं संयोजन में सचिव विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राय अश्विनी कुमार एवं अध्यक्ष रवि डिडवानियाँ का विशेष योगदान रहा ।
इस अवसर पर श्रुति अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल, कविता दुआ, रोली अग्रवाल, सुनिता साह, ऋतु ओझा, रश्मि उपाध्याय, सीमा लढ्ढा, अंशु सुरेका, संन्ध्या गुप्ता इत्यादि उपस्थित थी ।

