कलेक्टर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी द्वारा अबैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध की कार्यवाही।

दतिया/ मध्य प्रदेश- बृहस्पतिवार को कलेक्टर दतिया श्री संजय कुमार के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया श्री डी एन त्रिवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक टी आर वर्मा के द्वारा व्रत्त भांडेर में अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टोल बैरियर के पास से लावारिस हालत में 25 पाउच प्रत्येक 200ml कुल 5 बल्क लीटर कच्ची मदिरा के साथ संजना पत्नी अनुज कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ततारपुर कंजर डेरा को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिन्हें आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिनमें कुल 15 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गयी।जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 2250 रुपए है उक्त कार्यवाही में मुख्य आरक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, आरक्षक मनीष यादव एवं वाहन चालक जानकी प्रसाद कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।

