मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन मंत्री विजय शाह को सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
भोपाल / मध्य प्रदेश- कर्मचारी मंच द्वारा बृहस्पतिवार को वन मंत्री 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
माँग पत्र में वन विभाग के स्थाई कर्मियों को चतुर्थ श्रेणी एवं वनरक्षक पद पर नियमित करने, वन कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने, वन क्षेत्र बीट का क्षेत्र कम करने वन कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने एवं पुलिस विभाग के समान वेतन अधिकार सुविधा प्रदान करने शासनादेशों का लाभ संदर्भित ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान वन मंत्री ने मांगों को उचित बताते हुए इनके शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शासनादेश के 5 साल बाद भी पूरे प्रदेश के किसी भी वन मंडल में नियमितीकरण का लाभ नहीं दिया गया। वन कर्मचारियों पर रोज वन माफिया हमला कर रहा है, लेकिन सरकार ने वन कर्मचारियों के सुरक्षा के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। 50 से अधिक वन कर्मचारी वन एवं वन्य प्राणियों की रक्षा करते हुए अपनी जान गवा चुके हैं, लेकिन सरकार ने आज तक वन कर्मचारी को शहीद का दर्जा नहीं दिया है।
वन कर्मचारी को आज भी वनरक्षक पद पर चतुर्थ श्रेणी के वेतनमान पर नियुक्ति दी जाती है, जबकि 2650 के वेतनमान पर नियुक्ति देना पुलिस के समान वेतन, अधिकार सुरक्षा एवं सुविधा की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसलिए वन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर उन्हें मांगों से अवगत कराया गया है। अगले चरण में संघर्ष की रूपरेखा 19 सितंबर को भोपाल में तय की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में अशोक पांडे, विजय सिंह परिहार, सीपी शर्मा, भागीरथ विश्वकर्मा व सत्येंद्र पांडे इत्यादि शामिल

