भाजपा नेता व सभासद प्रतिनिधि द्वारा भाजपा के मनोनीत सभासद पर सोसल मीडिया (फेसबुक) पर अभद्र टिप्पड़ी गुंडा एक्ट का अभियुक्त बताते हुवे क्षेत्राधिकारी जमानिया को दिया पत्रक
फ़ोटो- सोसल मीडिया (फेसबुक) पर अभद्र टिप्पड़ी को लेकर क्षेत्राधिकारी जमानिया हितेंद्र कृष्ण को पत्रक देते नारायण दास चौरासिया
जमानिया/गाज़ीपुर- नगर के भाजपा नेताओं में आरोप प्रत्यारोप खुल कर सामने आने लगा है। वही शुक्रवार को भाजपा नेता नारायण दास द्वारा भाजपा के लेटर पैड पर क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए भाजपा के मनोनीत सभासद को गुंडा एक्ट का अभियुक्त बताया और समाज में दंगा फैलाने की प्रयास किया जा रहा है।
जिसमें भाजपा के एक मनोनीत सभासद पर कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने भाजपा के मनोनीत सभासद को बेहद शातिर एक गुंडा प्रवृत्ति का बताया। साथ ही भाजपा के मनोनीत सभासद द्वारा मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा कराने का षड्यंत्र रचते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि उनका गिरोह कभी भी मेरी हत्या करा सकता है।
उन्होंने पत्र में कुल आठ व्यक्तियों के नाम पता के साथ कई आरोप लगाए है और साक्ष्य भी संलनक किया है। उन्होंने सभी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
जिस पर क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जिसकी जांच कर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।


