Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइमफर्जी जन्म प्रमाण पत्र, और निवास प्रामाण पत्र के सहारे बनाए जा...

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, और निवास प्रामाण पत्र के सहारे बनाए जा रहे है लोगो के आधार कार्ड के आवेदन पत्र की नही हो रही जांच

:- आधार केन्द्रो की मिलिभगत से बिचौलियों की कट रही है चाँदी

:- फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, और निवास प्रामाण पत्र के सहारे बनाए जा रहे है लोगो के आधार कार्ड के आवेदन पत्र की नही हो रही जांच  

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के द्वारा जारी आदेशानुसार लोगो को नये  आधार कार्ड बनाने पर कोई शुल्क नही देय है ,और वही आधार कार्ड में नाम, निवास स्थान, जन्मतिथि, आदि में परिवर्तन करने पर कुछ शुल्क देना पड़ेगा।

फ़ोटो- आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी लोगो की भीड़
वहीं कुछ माह लोगो को आधार कार्ड बनवाने को लेकर हो रही परेशानियों को देखते हुवे सरकार द्वारा सहज जन सेवा केन्द्रो के साथ कुछ नए आधार कार्ड केन्द्रो को बनाये गए जिनमे भारतीय दूरसंचार विभाग (टेलीफोन) , डाकघर, यूनियन बैंक, में यूपी बड़ौदा बैंक दैरौली, में नये आधार कार्ड केंद्र स्थापित किये गए है।

लेकिन वही इन सरकारी विभागों में क्षेत्र के साइबर केन्द्रो औऱ बिचौलियों की मिलीभगत से मानक से अधिक रुपया लेकर भोली भाली औऱ लाचार लोगो को लूट रहे है, और वही अधिकारी औऱ सरकारी कर्मचारी अपनी-अपनी आँखों पर पट्टी बांधकर कुम्भकर्णी निद्रा में सो रहे हैं।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, और निवास प्रामाण पत्र के सहारे बनाए जा रहे है लोगो के आधार कार्ड-                                 

सरकारी विभागों में क्षेत्र के साइबर केन्द्रो औऱ बिचौलियों की मिलीभगत बनाये जा रहे आधार कार्ड आवेदन पत्र में नियमानुसार 5 वर्ष तक की आयु तक जन्म प्रमाण पत्र और वही 5 से ऊपर उम्र के व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र दोनों की आवश्यकता पड़ती है

लेकिन के साइबर केन्द्र संचालक औऱ बिचौलिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, और निवास प्रामाण पत्र के सहारे सरकारी विभागों में बनाए जा रहे आधार कार्ड केन्द्र पर मानक से अधिक धनराशि देकर अपने आधार कार्ड के आवेदन पत्र को बिना किसी अधिकारी और किसी अधिकृत अधिकारी के परीक्षण के बगैर ही आवेदन पत्र स्वीकृत कर आधार कार्ड बना रहे है।

क्षेत्र के संजय यादव ‚ सविता कुमारी ‚ प्रमोद सिंह ‚ चन्द्र देव चौधरी ‚ सरोज मौर्या ‚ अकित सिंह ‚ मनसा देवी ‚जगदीश चौधरी, इबरार अंसारी, कमलेश सिंह, आदि लोगों ने बतााय कि आधार कार्ड में  पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक संशोधन कराने के लिए 100 रुपये और सर्कुलर के अनुसार, नाम, पता, लिंग (जेंडर), ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर ‚ इसी तरह तस्वीर, अंगुली के निशान और आंखों की पुतली जैसे बायोमेट्रिक को अपडेट कराने की लिए 200 से 500 तक लिया जा रहा है।

 


संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !