Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटना65 वर्षीय बृद्ध का नाले में मिला शव

65 वर्षीय बृद्ध का नाले में मिला शव

जमानिया के नहर और नाले हत्या और शव के लिऐ बना सेफ ज़ोन

जमानिया / गाज़ीपुर- स्तानीय कोतवाली क्षेत्र के बडेसर गांव के पास  राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नाले में रविवार कि सुबह करीब 11 बजे  65 वर्षीय बृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गयी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पालिका के बनाये गये नाले में गिरे बृद्ध की लाश पर राहगीरों की नजर पड़ी जिस लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई  जिस पर लोगों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय स्टेशन चौकी पुलिस को दी।

जिस पर चौकी प्रभारी अमित पाण्डेय सहित हेड कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार और सुजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस कर्मीयों ने नाले से बृद्ध के शव को बाहर निकाला और मृतक की शिनाख्त में जुट गये। करीब एक घंटे के बाद मृतक की पहचान करंडा थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव निवासी 65 वर्षीय गुलाब चौधरी पुत्र साधू निषाद के रूप में हुई।

इस संबंध मं चौकी प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक गुलाब चौधरी के परिवार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के पास से दो झाेले में साल‚ कुछ कपड़ा और एक डब्बा मिठाई आदि मिला है। 

नगर पालिका द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे करीब दो फुट चौड़ा और 4 फुट गहरा पक्का नाला बनवाया गया है लेकिन आज तक इस नाले में ढक्कन नहीं लगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !