जमानिया /गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के विधुत विभाग द्वारा विद्युत बिल के बकाएदारों को 30 से 50 प्रतिशत सरचार्ज से राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) अन्तर्गत सब्बलपुर उपकेन्द्र में बृहस्पतिवार को कैम्प का किया आयोजन।
फोटो- विद्युत विभाग द्वारा आयोजित एकमुश्त समाधान योजना केे दौरान लोगों को जानकारी देते उपखण्ड अधिकारी विजय कुमार
विधुत विभाग द्वारा कैम्प का निरीकक्षण करने पहुँचे अधीक्षण अभियंता विजय राज सिंह ने लोगो को बताया कि यह योजना 31 मार्च 2021 तक ही रहेगी तथा आप लोग 15 मार्च तक आपलोग अपना-अपना पंजीकरण करा लें जिससे आप लोग इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त कर सकते है।
इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से औद्योगिक और घरेलू विद्युत कनेक्शन के सर चार्ज पर प्रतिशत छूट दिया गया है विधुत उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इससे सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। कुल मिलाकर इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं और सरकार दोनों को होगा।
अवर अभियंता इन्द्रजीत पटेल ने बताया कि इस योजनाक का लाभ 31 मार्च 2021 तक मिलेगा साथ ही टीम द्वारा सभी छोटे एवं बड़े बकायेदारों से बिल समय से जमा करने की अपील की।
जिस दौरान अधिशासी अभियंता महेंद्र नाथ मिश्र अमित चौबे मुन्ना प्रसाद‚ एहसानुलहक‚ जन्नत‚ सुनील‚ मुकेश‚ विक्की चौरसिया आदि मौजूद रहे।


