Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्म सुरक्षा, सम्मान एवं सहभागिता तथा महिला अपराध संबंधित कानूनों का वृहद प्रचार प्रसार के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत 8 मार्च 2021 को श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज  के परमानंदपुर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ.कुमकुम मालवीय ने कहां की महिलाओं एवं बालिकाओं को पुरुषार्थ के बल पर आगे बढ़ने की आवश्यक्ता सकता है। महिलाओं को पुरुषों का शत्रु नहीं समझना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक डॉ.दुष्यंत सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य है कि महिलाएं सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक स्तर पर आत्मनिर्भर हो। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.आभा सक्सेना ने संविधान में दिए गए महिला अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की।

मनोविज्ञान विभाग के डॉ.ओपी चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति का संचालन महिलाओं के अपराध को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। साथ ही नाटक भाषण नृत्य संगीत आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गोधूनी पुष्प अंकिता महिला गृह उद्योग की प्रमुख रीता तिवारी को सम्मानित किया गया।

डॉ.मृदुला व्यास (विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग) ने बालिका सुरक्षा हेतु शपथ दिलाया एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ.उषा बालचंदानी ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !