अपहण और दुष्कर्म मामले में अभ्युक्त गया जेल।
ज़ामनिया / गाज़ीपुर – क्षेत्र के सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामलें में वांछित मुख्य आरोपी अफरोज को आज रविवार की दोपहर साढे बारह बजे पुलिस ने जरिए मुखबिर की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार व आरक्षी अरविन्द यादव के साथ शिवाला चौराहे से दबोच लिया।
थाने लाकर उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर सक्षम न्यायालय में पेश किया ।जहां उसके उपर लगाए गये आरोपों की गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत एक गाँव में दो दिन पूर्व एक किशोरी अपने घर से बगीचे में जा रही थी,कि इसी दौरान एक युवक ने उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाने व उसके उपर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का गंम्भीर आरोप परिजनों ने लगाया था ,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर उसकी तलाश में जुट गई थी।
इस संम्बध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म आदि के मामलें में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

