Tuesday, June 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर हमीद सेतु से ओवरलोड वाहनों के रोक की हर कवायद नाकाम।

गाज़ीपुर हमीद सेतु से ओवरलोड वाहनों के रोक की हर कवायद नाकाम।

गाज़ीपुर हमीद सेतु से ओवरलोड वाहनों के रोक की हर कवायद नाकाम।

गाज़ीपुर- हमीद सेतु से ओवरलोड वाहनों के रोक की हर कवायद फ्लाप साबित हो रही है थाना क्षेत्र के हमीद सेतु के समीप लगाया गया लोहे का हाईटगेज वैरियर ओवरलोड वाहनों के धक्के से टेढा हो गया। बाबजूद उसकी मरम्मत कराए जाने को लेकर पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।लोगों ने कहा कि अगर इन भारी वाहनों पर सख्ती से रोक नहीं लगाई गई तो यह महत्वपूर्ण पुल के दोबारा क्षतिग्रस्त होने से रोका नहीं जा सकता है। ओवर लोड वाहन पुल न से गुजर सके इसके लिए डीएम के आदेश पर पुल के दोनो तरफ लोहे का हाइटगेज वैरियर लगाया गया जिससे बडे भारी लोडेड वाहनों का पुल से आवागमन रूक जायेगा।

हम लोगों ने एक कहावत है कि तू डाल डाल तो मैं पात पात यह बात पुलिस व इसमें लिप्त लोगों पर सटीक बैठती है। ग्यारह फीट से ऊंचे ट्रक नहीं गुजर पा रहे इसको देखते हुए ओवरलोडिंग के इस खेल में‌ लिप्त लोगों ने अव लंम्बे लंम्बे टेलर, डीसीएम में सीमेंट, कोयला आदि समान को पर्दे से बांध कर ताकि दिखाई न दे कि क्या है।

यह ओवरलोडिंग का यह खेल पिछले कई दिनों से बदस्तूर शुरु कर दिया है।यह खेल अधिकतर रात के पहर में पुलिस के संरक्षण में धडल्ले से चल रहा है।मालूम हो कि ओवरलोड खेल में रजागंज व सुहवल थाने के क ई पुलिस कर्मियों पर पूर्व में तत्कालीन डीएम व एसपी के द्वारा कार्यवाई की जा चुकी है ,लोगों ने बताया कि रजागंज चौकी के समीप लगाए गये।

सीसीटीवी कैमरा से भी इस धंधे में लिप्त लोगों को कार्यवाई का कोई खौफ नहीं है।इन भारी वाहनों को दिन में पुल से काफी दूर खडा करवाया जाता है,जैसे जैसे शाम ढलती है इन ओवरलोड वाहनों का रूख पुल की‌ ओर होने लगता है,अंधेरा होते ही इसमें लिप्त लोग दोनों तरफ की लोकेशन लेते कि कहीं कोई बडा अधिकारी तो नहीं आ रहा है। हरी झंडी मिलते ही इनका पुल से तेजी से गुजरना शुरु हो जाता है।कभी कभार तो यह ओवरलोड वाहन झटके में दिन में भी पुल से गुजरते दिखाई देते है।

इस संम्बध में‌ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि ओवरलोड वाहन पुल से नहीं गुजरने दिए जायेगें,अगर ऐसा है तो इसकी औचक जांच करा इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जायेगी।एवं समय समय पर इसके खिलाफ अभियान चलाया जायेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !