ज़मानिया के ग्राम सभा गड़ही के समीप डाउन रेलवे ट्रैक महिला का मिला क्षत-विक्षत शव हत्या की आशंका।
जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गड़ही के समीप डाउन रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 708/2 के समीप मंगलवार की सुबह झाड़ीयो के मध्य एक अज्ञात 30 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई।
वही शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर राहगीरों सहित अन्य लोगों की भीड एकत्र हो गयी लोगों ने उसकी पहचान की काफी कोशिश किया मगर पहचान नहीं हो सकी,जिसके इसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। युवती का छतविक्षत शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया।
वहीं सूचना पर कोतवाल मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को किसी तरह झाडी से बाहर लाया गया ,पुलिस ने शव को काफी देर तक पहचान के लिए सडक किनारे रखा मगर उसकी पहचान न होने पर कब्जे में उसे गाजीपुर मर्चरी हाउस भेजवां दिया।ग्रामीणों ने बताया कि युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे तथा दाहिना पैर पूरी तरह से कट गया था।
उसके दाहिने हाथ पर अर्ध चंद्र का निशान बना था और उसका रंग सावल था।बताया कि युवती के शरीर पर नाम मात्र का कपड़ा था। मालूम हो कि युवती की लाश जिस तरह से झाड़ी में मिली है उससे उसकी हत्या की आशंका जता रहे है लोग लोगों ने बताया कि यदि युवती ट्रेन से कटकर मरती तो दूर झाड़ी में कैसे पंहुच गई। जो साफ इशारा कर रहा है कि उसकी हत्या कर शव को हत्यारोपियो ने घटना को दूसरा रूप देने के लिए शव को ट्रैक किनारे झाडी में फेंक दिए हो।
इस संम्बध में जमानियां कोतवाली जे प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़िला चिकित्सालय भेज दिया गया है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

