27 वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जवान ने योगा में गोल्ड जीतकर किया गाज़ीपुर का नाम किया रौशन।
ज़मानिया – सुहवल गाँव निवासी एवं वाराणसी स्थित रामनगर पी ए सी के 36 बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात शिवराम कृष्णा ने 27 वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के योगा में गोल्ड जीत क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
इसकी जानकारी परिजनों व खेल प्रेमियों को हुई तो लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया। इस सफलता पर सेनानायक डॉ अनिल कुमार पाण्डेय ( आईपीएस) ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना किया।मालूम हो कि पीएसी पूर्वी जोन की 27 वीं अंतर वाहिनी वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, योगा, टेबल टेनिस एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।
,जिसमें कांस्टेबल शिवराम कृष्णा ने योगा प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विभिन्न तरह के योगा कर विपक्षी खिलाडियों को पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।अपनी इस सफलता से प्रफुल्लित पदक विजेता ने कहा कि अगर मन में कुछ कर गुनरने की ललक है तो हर मुकाम को हासिंल किया जा सकता है,जवान ने बताया कि उसकी सफलता का राज नियमित ड्यूटी के साथ ही समय निकालकर प्रतिदिन योगा के विभिन्न आसनों का अभ्यास करता है।
मालूम हो कि पी ए सी में तैनात यह जवान आलराउंडर खिलाडी है,जो करीब आधा दर्जन विभिन्न खेलों में समय समय पर प्रतिभाग करता है।कुछ दिनों पहले जवान ने महकमें के तरफ से आयोजित बाक्सिंग में भी गोल्ड जीत चुका है। इसके अलावा बासुरी वादन,क्रास कंट्री रेस, हाकी ,वाद विवाद आदि प्रतियोगिता में भी आए दिन प्रतिभाग करता है।
वही शिवराम कृष्णा 2003 में पी ए सी में भर्ती हुआ थे,शुरु से ही वह विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते है।बातचीत में शिवराम कृष्णा ने बताया कि इस सफलता का श्रेय माता पिता के आशिर्वाद के साथ ही दोस्तों के सहयोग को जाता है ,बताया कि उसकी इच्छा अपने बटालियन में ड्यूटी करते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के विभिन्न वर्गो में भाग ले गोल्ड जीत देश का नाम रौशन करना है।

