मतसा गाँव में बीते देर रात्रि को दो वर्गों में मामूली विवाद को लेकर अधेड महिला की हुई हत्या।
जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मतसा गाँव में दो वर्गों में विवाद को लेकर अधेड महिला की हुई हत्या।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतसा गाँव में बीते देर रात्रि को दो वर्गों में मामूली विवाद को लेकर मींता खरवार की धारदार हथियार से की हत्या कर दी। घटना के बाद गाँव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गाँव में महिला की हत्या की जानकारी पुलिस प्रशासन को होते ही हडकंम्प मच गया।
विवाद में हुई हत्या को लेकर मौके पर कोतवाल मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गये। इस हुए हत्या के मामलें में मृत महिला के पुत्र नीरज खरवार ने बगल के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश में जगह जगह छापेमारी में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी व उनके परिवार के सभी सदस्य पुलिसिया कार्यवाई के डर से तालाबंद कर घर से पलायन कर गये है।गावं तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
वहीं महिला की मौत के बाद से ही परिवार के अन्य सदस्यों सहित अन्य लोगों का रो – रोकर बुरा हाल है,गाँव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। मृत महिला के पुत्र नीरज खरवार ने बताया कि घर के बगल में स्थित मुस्लिम परिवार के लडको से बच्चों से उसके घर के छोटे लडको से खेलकूद में एक दिन पहले मामूली कहासुनी हो गई थी।
जिसे बडे बुजुर्गों के बीच बचाव के चलते मामला शांत हो गया था लेकिन इसी दौरान बीते देर रात्रि को अचानक मुस्लिम परिवार के कुछ सदस्य उससे झगडा व ईंट पत्थर चलाने लगे,जब उसकी मां मींता खरवार 52 वर्ष बीच बचाव करने आई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार व ईंट पत्थर से उसकी मां को घायल कर दिया।
जहाँ अस्पताल ले जाते समय उसकी मां की मौत हो गयी। वही पिडित नीरज खरवार ने बताया कि वह तीन भाई व दो बहन है ,जो सभी घर पर ही रहकर जीवनयापन करते है।
वही इस बाबत पूछें जाने पर कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे ले छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

